Nonfiction
eBook
Details
PUBLISHED
ISBN/ISSN
LANGUAGE
NOTES
हमें ताजमहल देखने जाना था। हम कुछ देर और रेल्वे स्टेशन पर रुके, ताकि शहर जाग सके और चहल पहल शुरू हो जाए। और ताजमहल खुल जाए। ऑटो मिलने लगे। मैंने अनुमान किया था कि वह आठ बजे तक खुल जाएगा। साढ़े सात बजे, हम रेलवे स्टेशन से बाहर निकले। रेलवे स्टेशन के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में आई लव आगरा लिखा हुआ था। हमने वहाँ फोटो खींचे और तुरंत स्टेटस पर लगा दिए ताकि घर पर तो पता लग ही जाए कि हम आगरा पहुँच गए हैं। हाँलाकि घर वाले भूरा से फोन पर बात करते रहते थे। फिर भी फोटो देख लेने पर उन्हें तसल्ली हो जाती थी, कि हमारा बेटा ठीक है। रात को उजाला नहीं था इसलिए यह नहीं दिखा था। सुबह इसे देखकर मैं चौंक गया कि यह अचानक कहाँ से प्रकट हो गया। फोटो खींचकर हम ऑटो स्टैंड की तरफ बड़े। ताजमहल पाँच कि.मी. दूर था, पैदल जाते तो थक जाते और दोपहर तक पहुँच पाते। हम एक इलेक्ट्रिक टुक टुव में बैठ गए। वह 20-20 रुपये में तैयार हो गया था।
Format: eBook
Mode of access: World Wide Web